नाहन में जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, मोबाइल एप आधारित डेटा संग्रहण की दी जानकारी
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। दो चरणों में यहां 77 कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 11 जून, 2026 :
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। दो चरणों में यहां 77 कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया।
मीडिया से बात करते हुए फील्ड ट्रैनर बाबूराम ठाकुर ने बताया कि जनगणना 2027 कई माइनों में बेहद महत्वपूर्ण है और इसे लेकर जनगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वगणना का भी विकल्प दिया गया है जो महत्वपूर्ण है और व्यक्ति स्वयं ही स्वगणना का विकल्प अपना कर जनगणना से जुड़ी जानकारी दे सकते है।उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 को दो चरणों में किया जा रहा है जिसका पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में मकान संख्या और मकान सूचीकरण किया जाना है जबकि दूसरे चरण में डेमोग्राफिक जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि लोगों से सही जानकारी देने की अपील की जा रही है क्योंकि जनगणना के आधार पर ही देश में योजनाओं का निर्धारण होता है।
What's Your Reaction?




