जल शक्ति विभाग के एक पंप हाउस से अज्ञात चोरों ने करीब 1.10 लाख के तांबे के तारों पर साफ किया हाथ 

राजधानी के जुब्बल में जल शक्ति विभाग के एक पंप हाउस से तांबे के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने करीब 1.10 लाख रुपये मूल्य के तांबे के तार चुरा लिए

Mar 16, 2025 - 13:38
 0  45
जल शक्ति विभाग के एक पंप हाउस से अज्ञात चोरों ने करीब 1.10 लाख के तांबे के तारों पर साफ किया हाथ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला     16-03-2025

राजधानी के जुब्बल में जल शक्ति विभाग के एक पंप हाउस से तांबे के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने करीब 1.10 लाख रुपये मूल्य के तांबे के तार चुरा लिए। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र भगत की शिकायत पर पुलिस थाना जुब्बल में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता नरेंद्र भगत के अनुसार चोरी की यह घटना 14 मार्च की रात को घटी। अज्ञात चोरों ने पेरा पंप बिशकल्टी खड्ड (डोची), तहसील जुब्बल से तांबे के तार काटकर ले गए। इस चोरी के कारण जल शक्ति विभाग की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। 

पंप हाउस से स्थानीय क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है और तांबे के तारों के अभाव में पंप का संचालन बाधित होने की संभावना बनी हुई है। विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा ताकि जल आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

जल शक्ति विभाग के अनुसार पहले भी कुछ पंप हाउसों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। विभाग के कर्मचारियों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि इस तरह की वारदातों पर जल्द लगाम नहीं लगाई गई तो जल आपूर्ति व्यवस्था बार-बार प्रभावित हो सकती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow