जश्न मनाना बंद करो , राहत का प्रबंध करो , धारा 118 का खेल है हिमाचल फॉर सेल है के नारों से गूंजी विधानसभा 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की शीतकालीन सत्र के सातवें दिन भी विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अपोजिशन लाउंज से विधानसभा के गेट तक धारा 118 के खेल के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा के विधायकों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर खूब हल्ला बोला

Dec 4, 2025 - 11:55
 0  3
जश्न मनाना बंद करो , राहत का प्रबंध करो , धारा 118 का खेल है हिमाचल फॉर सेल है के नारों से गूंजी विधानसभा 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  04-12-2025
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की शीतकालीन सत्र के सातवें दिन भी विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अपोजिशन लाउंज से विधानसभा के गेट तक धारा 118 के खेल के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा के विधायकों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर खूब हल्ला बोला। विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में जश्न मनाना बंद करो , राहत का प्रबंध करो और धारा 118 का खेल है , हिमाचल फॉर सेल है कि नारों से पूरी विधानसभा गूंज उठी। 
मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार किस बात का जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि क्या हिमाचल प्रदेश सरकार मंडी में आई आपदा का जश्न मना रही है , जहां कई लोग मौत के मुंह में समाए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब हिमाचल को सेल के लिए लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  मंडी में जो जश्न मना रहे हैं वह आपदा के पैसों से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की सैकड़ों बीघा जमीन कांग्रेस सरकार द्वारा एक निजी कंपनी को दी है। यही नहीं कल विधानसभा में धारा 118 में संशोधन किया जा रहा है जिसके चलते हिमाचल प्रदेश को बिक्री के लिए खुली छूट दी जाने की योजना है। 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जनता को धोखा दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 10 गारंटियां दी थी लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी को पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज कर्ज के बोझ तले दब गया है। भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन सरकार ने 5 वर्षों में 19000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था , जबकि सुख को सरकार ने 3 वर्षों में ही 40000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अब तानाशाही पर उतर आई है। 
आलम यह है कि कल धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था जिन पर सुक्खू सरकार ने लाठीचार्ज करवाया और विधानसभा में मुख्यमंत्री बताते हैं कि छात्रों ने रैली की परमिशन नहीं ली थी , जबकि बाकायदा उनके पास परमिशन का पत्र था। उन्होंने कहा कि आज आलम यह है कि शिमला में दृष्टिबाधित लोग प्रदर्शन कर रहे हैं , लेकिन उनके साथ भी पुलिस कर्मियों द्वारा हाथापाई की गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों का बर्ताव दृष्टि बाधितों के साथ सही नहीं था। जयराम ठाकुर ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूरे हिमाचल के लोग कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदर्शन करेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow