विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने की।

May 30, 2026 - 16:39
 0  2
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोलन 30 मई, 2026 : 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने की।

डॉ. अमित रंजन तलवार ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों तथा इसके प्रारंभिक लक्षणों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।

उन्होंने युवाओं से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।
 कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow