जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, न दें अफवाहों पर ध्यान   : राजीव शर्मा  

ज़िला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं

Mar 14, 2026 - 18:58
 0  0
जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, न दें अफवाहों पर ध्यान   : राजीव शर्मा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता  न्यूज़ -ऊना,   14-03-2026

ज़िला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है कि कुछ गैस एजेंसियों में सिलेंडर बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ एकत्रित हो रही है।

उन्होंने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ एकत्रित कर घबराहट (पैनिक सिचुएशन) की स्थिति उत्पन्न न करें। गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस एजेंसियों में व्यक्तिगत रूप से जाने के बजाय घर बैठे मोबाइल फोन, व्हाट्सऐप, एसएमएस सेवा, मोबाइल एप्लीकेशन या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। प्रत्येक गैस एजेंसी द्वारा इसके लिए अलग-अलग संपर्क नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिन पर कॉल कर आसानी से सिलेंडर की बुकिंग करवाई जा सकती है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाएं, ताकि सभी को बिना किसी असुविधा के समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इनमें कमल गैस एजेंसी ऊना 01975-223032,226732 और 84549-55555, शाहिद सुनील गैस एजेंसी गगरेट 76500-41667, एचपीएससीएससी लिमिटेड मेहतपुर 70182-63159, एचपीएससीएससी लिमिटेड अम्ब 01976-292156, 98723-58465, बंगाणा गैस एजेंसी बंगाणा 94180-83104, 78766-75501, दीपक गैस एजेंसी संतोषगढ़ 98161-67558, पंजवार गैस एजेंसी पंजवार 98829-29901, सुगम गैस एजेंसी रक्कड़ 98160-11909, आर्यन इंडेन ग्रामीण वितर्क बडूही 98162-86239, चिंतपूर्णी भारत गैस दौलतपुर चौक 70180-20890, 98161-30409, बाबा बड़भाग सिंह भारत गैस ग्रामीण वितर्क मैडी 98166-14077 और माता श्री चिंतपूर्णी इंडेन नारी 01976-255583, 84549-55555 हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow