ओलावृष्टि से जुन्गा तहसील में किसानों की फसलें हुई तबाह
बीते तीन चार दिनों से लगातार हो रही ओलावृष्टि से जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत कोटी , जुन्गा, पधेची, दरभोग, सतलाई, पीरन, बलोग पंचातयत सहित काफी क्षेत्रों में विशेषकर नकदी फसलों को भारी नुकसान पहूंचा है । कोटी पंचायत के फनेवट गांव के कृष्ण दत शर्मा, यशपाल ठाकुर, चुन्नी लाल नेगी , रामस्वरूप ने बताया कि बीते रोज इस क्षेत्र में करीब तीन इंच ओलावृष्टि हुई है जिससे टिक्करी, ठांठिया, बणी, फनेवट व शवालठी गांव मेें फ्रांसबीन, आलू, गोभी मटर इत्यादि फसलें पूर्ण रूप से तबाह हो गई है ।
शिमला 05 मई, 2026 :
इसी प्रकार ग्राम पंचायत दरभोग के गांव कटैंया मझार, सेर डगोण, कूफटू तथा सतलाई पंचायत के अनेक गांव में भी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है । दरभोग पंचायत के कृष्णा नंद शर्मा, ओम प्रकाश , वेद प्रकाश सहित अनेक लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रांसबीन, फूलगोभी और बंद गोभी की फसलें नष्ट हो गई है । कृष्णा नंद शर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों में बीते सप्ताह से कई बार ओलावृष्टि हो गई है । किसानों ने सरकार से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई है ।
नायब तहसीलदार जुन्गा राजेंन्द्र ठाकुर ने बताया कि जुन्गा तहसील में भारी ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है ।
What's Your Reaction?


