नाहन में जोड़ मेले का विधायक अजय सोलंकी ने किया शुभारंभ, 5 मई तक चौगान में चलेगा मेला

सिख गुरु गोविंद सिंह जी के नाहन आगमन दिवस पर नाहन में जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। देर शाम स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने मेले का शुभारंभ किया। गुरु गोविंद सिंह जी के 341वें आगमन दिवस पर यहां मेले के दौरान 5 मई तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे

Apr 27, 2026 - 12:07
 0  24
नाहन में जोड़ मेले का विधायक अजय सोलंकी ने किया शुभारंभ, 5 मई तक चौगान में चलेगा मेला
नाहन : 27 - 04 - 2026 
 सिख गुरु गोविंद सिंह जी के नाहन आगमन दिवस पर नाहन में जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। देर शाम स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने मेले का शुभारंभ किया। गुरु गोविंद सिंह जी के 341वें आगमन दिवस पर यहां मेले के दौरान 5 मई तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विधायक अजय सोलंकी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और यहां शीश नवाने के बाद ऐतिहासिक चौगान मैदान में 10 दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ किया।

मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यह दिन बेहद ऐतिहासिक है जब गुरु गोविंद सिंह जी अपने घुड़वारों के साथ नाहन पहुंचे थे और उन्हें कुछ समय सिरमौर जिला में ही व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गुरु गोविंद सिंह जी का आगमन दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow