झूठ के ढेर पर खड़ी हुई कांग्रेस सरकार के दो वर्ष हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय : डा. बिंदल 

कांग्रेस सरकार के दो साल ठगी, ठोरी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला सिरमौर द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रही। जन आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा विगत दो वर्षों में पूरी तरह त्रस्त हो चुका है

Dec 8, 2024 - 17:39
 0  48
झूठ के ढेर पर खड़ी हुई कांग्रेस सरकार के दो वर्ष हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय : डा. बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-12-2024
कांग्रेस सरकार के दो साल ठगी, ठोरी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला सिरमौर द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रही। जन आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा विगत दो वर्षों में पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। इस विश्वास पर की कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार मिल जाएंगे। श्रीमती प्रियंका वाड्रा जी की वाणी को प्रदेश के युवाओं ने सात वचन मान लिया और सरकार की चाबी सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथ में थमा दी जिन्होनें आते ही बयान दिया कि कांग्रेस ने कभी सरकारी नौकरी की बात नहीं की, अब उसी बात को उनके बड़े-छोटे सभी नेता बोलते चले आ रहे हैं। युवा दो वर्ष लाइब्रेरी में बैठ-बैठ कर खर्च कर करके थक गए हैं। पोस्ट निकलती नहीं, दो वर्षों में एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई, इसके विपरीत 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। 
डाॅ0 राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ, धोखे का , अन्याय का , अत्याचार का जश्न मना रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुक्खू ने , मुकेश ने व इनके सभी बड़े, छोटे नेताओं ने वोट बटोरने के लिए 28 लाख बहनों का शोषण किया, धोखा दिया, उन्हें ठगा, घर-घर जाकर कांग्रेस के नेताओं ने फार्म भरवाए और कहा कि दिसम्बर 2022 से 28 लाख बहनों 18 साल से ऊपर की सभी बहनों को 1500 रू0 महीना आएगा। न जाति-पाति, न आमदनी न नौकरी किसी चीज का ख्याल किए बिना 18000 रू0 साल पांच साल तक मिलेंगे। इस वादे पर प्रदेश की महिलाओं ने 4 प्रतिशत अधिक मतदान किया और झूठी कांग्रेस को सत्ता सौंपने में अहम भूमिका निभाई। सत्ता में आते ही सुखविंदर जी ने रोना शुरू कर दिया, जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि प्रदेश का खजाना खाली है। प्रदेश पर कर्ज बेहिसाब है और बहनों का पैसे नहीं दिए जा सकते और 2024 का चुनाव आते-आते झूठ में पीएचडी कर डाली और कहा कि हमने बहनो को 1500 रू0 दे दिए, 28 लाख बहनों को 18 हजार रू0 साल पहली कैबिनेट से मिलना था। 
2 साल बाद 28000 को देकर छाती ठोक रहे हैं कि कांग्रेस ने गारंटी पूरी कर दी। 28 लाख बहनों के साथ धोखा अन्याय, अत्याचार करने के बाद कांग्रेस सरकार जश्न मना रही है। डाॅ0 बिंदल ने कहा कि वर्तमान सुखविंदर सरकार ने झूठ के, फरेब के प्रदेश की जनता को धोखा देने के सारे रिकॉर्ड बना दिए। 22 लाख किसान परिवारों को धोखा दिया, 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं को धोखा दिया, कर्मचारियों को धोखा दिया, पेंशनर्स का जीना हराम कर दिया जिन्हें मेडिकल बिल न मिलने की सूरत में बीमारी से लड़ते-लड़ते जिनके प्राणो पर बन आई है। 2022 से बनी सरकार में कानून व्यवस्था की लगातार धज्जियां उड़ रही है। चम्बा में दलित युवक की नृशंस हत्या और आरे से 8 टुकड़े करने की दुर्दान्त वारदात के बाद भी सुक्खू सरकार नहीं जागी। संवेदनहीन सरकार के मुखिया को उस दलित युवा के घर जाने का अवसर नहीं मिला, कहीं मुस्लिम वोट नाराज न हो जाए, क्योंकि सुखविंदर ने कहा था कि मैं 97 प्रतिशत हिन्दुओं को हराकर जीतकर आया हूँ। हत्याओं का, बलात्कार का, महिला उत्पीड़न का, गुंडागर्दी का राज, पूरे प्रदेश में दो वर्षों से चल रहा है। 
दो वर्ष में प्रदेश की जनता को माफिया राज मिला है। इनमे गुंडा माफिया-पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। चिट्टा माफिया, ड्रग माफिया के आमने-सामने एनकाउंटर हो रहे हैं और जहां एनकाउंटर हुआ, वहीं पर सरकार जश्न मना रही है। कबाड़ माफिया ने अपनी जड़ें सरकार के संरक्षण में बड़ी कर ली है। आये दिन बद्दी-बरोटीवाला, नालागढ़ में दिन-दिहाड़े गोलियां चल रही है, खून व अपहरण हो रहे हैं। शराब माफिया, ट्रांसफर माफिया, ठेकेदार माफिया, सिर चढ़कर बोल रहा है और सरकार जश्न मना रही है। ‘‘घर में नहीं है दाने, अम्मा चली भुनाने’’ वाली कहावत है। एक ओर कर्ज अम्बार, विकास बंद, स्कूल बंद, अस्पताल बंद, पीएचसी, सीएचसी, पटवार सर्कल, तहसीलें, दफ्तर बंद क्योंकि पैसे नहीं है, दूसरी ओर सरकारी खर्चे पर जश्न मनाया जा रहा है। 
डाॅ0 बिंदल ने कहा कि सरकार का एक गुट जश्न की तैयारी में करोड़ों रू0 खर्च करने जा रहा है, दूसरा गुट अन्दर खाते जम कर विरोध कर रहा है। कांग्रेस में ज्वाला धधक रही है, क्योंकि आम जनता त्रस्त है, वहीं भले कांग्रेसी भी त्रस्त हैं, क्योंकि प्रदेश की जनता उनसे सवाल पूछती है कि:- बिजली के दाम क्यों बढ़ाए ? डीजल के दाम क्यों बढ़ाए ? चावल, आटा, खाने के तेल के दाम डिपुओं में क्यों बढ़ाए ? स्टाम्प ड्यूटी क्यों बढ़ाई ? पीने के पानी पर टैक्स क्यों लगाया ? प्रदेश के लोगों की जेब पर डाका डालकर गरीब को और गरीब बना कर व्यवस्था परिवर्तन का ढोल पीट रहे हैं और अब तो प्रदेश की बेशकीमती संपत्ति नीलामी के कगार पर पहुंचा दी है। सुक्खू सरकार इसलिए प्रदेश की बर्बादी का जश्न मना रही है। सुक्खू सरकार-जश्न-ए-बर्बादी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow