28वीं सीनियर/ वैटरन नेशनल टेनिस बॉलीवॉल प्रतियोगिता नेरवा में शुरू

चौपाल क्षेत्र के नेरवा में 28वीं सीनियर/ वैटरन नेशनल टेनिस बॉलीवॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Jun 12, 2026 - 19:54
 0  4
28वीं सीनियर/ वैटरन नेशनल टेनिस बॉलीवॉल प्रतियोगिता नेरवा में शुरू
यंगवार्ता न्यूज सोलन 12 जून, 2026 : 
 चौपाल क्षेत्र के नेरवा में 28वीं सीनियर/ वैटरन नेशनल टेनिस बॉलीवॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर व चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने आना था, लेकिन किन्ही कारणों से वह इस प्रतियोगिता में नहीं पहुंच पाए।  अनुराग ठाकुर ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और  एक संदेश भी भेजा। प्रतियोगिता का शुभारंभ नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिसोदिया ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान योगेश अस्ता, पूर्व सैन्य अधिकारी कैप्टन गोपाल मेहता, देश में टेनिस बॉलीवॉल के फाउंडर सदस्य वैंकटेश बाडवाड़, गुजरात के डीएस जडेजा,टेनिस बॉलीवॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणिपुर पॉल के अलावा 22 राज्यों के सचिव भी मौजूद रहे। हिमाचल में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण दिल्ली और गुजरात के मध्य उद्घाटन मैच हुआ। अन्य मुकाबले देर रात होंगे।
14 तक चलेगी प्रतियोगिता....
हिमाचल प्रदेश  टेनिस बॉलीवॉल एसोसिएशन के प्रधान यदुवीर सिंह चौहान, महासचिव गोबिंद सिंह चांइक ने बताया कि यह नेशनल  टेनिस बॉलीवॉल  प्रतियोगिता 14 जून तक चलेगी। 13 जून की प्रतियोगिता में जुब्बल राजपरिवार से दिव्या कुमारी मुख्यातिथि होंगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बॉलीवॉल खिलाड़ी बलवीर सूरी, राम सिंगपुरी, रिटायर तहसीलदार एचएच घेजटा विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जून को समापन अवसर पर हिमाचल में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
 इस मौके पर  टेनिस बॉलीवॉल एसोसिएशन हिमाचल के  आयोजक सचिव रविंद्र दुर्गाइक, तकनीकी समिति के चेयरमैन ज्ञान मेहता, रामेश्वरी खागटा अंजना राणा, डीडी जस्टा, हेमंत ठाकुर, डीआर खागटा, दिनेश रांटा,अंजना राणा समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow