टैगोर स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह , मुख्य अतिथि ने नवाजे होनहार

टैगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शामती में वार्षिक समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीनियर सिटीजन फोरम सोलन के अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल थे। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की

Nov 14, 2025 - 19:32
 0  44
टैगोर स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह , मुख्य अतिथि ने नवाजे होनहार
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  14-11-2025

टैगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शामती में वार्षिक समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीनियर सिटीजन फोरम सोलन के अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल थे। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।  इस मौके पर फ़ोरम के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता,  अनिल बत्रा , एमएल शर्म, डीडी सू, प्रो. टीडी वर्मा, प्रो. आरके पठानिया, प्रो. केके जिंदल और संतोष शामिल हुए। 
स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए , जिनमें नृत्य , संगीत , समूह गान और एकल प्रस्तुतियां शामिल रहीं।अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए फोरम की ओर से पेन, नोटबुक व मिठाइयां वितरित की। टैगोर स्कूल के निदेशक डॉ. बी.एस. पंवार ने स्कूल की उपलब्धियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में वर्षभर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें के.जी. वर्ग से कविता प्रतियोगिता में शिवन्या प्रथम , प्रिशा द्वितीय , वंदना तृतीय रही। चित्रकला में रूही प्रथम , शिवन्या-वंदना द्वितीय , प्रिशा-परसम-आन्या तृतीय रही। फैंसी ड्रेस में वंदना-शिवन्या प्रथम, प्रिशा-रूही द्वितीय रही। खेलकूद में अमाया-वंदना प्रथम रहे। 
कक्षा पहली में कविता में युवान प्रथम , दिव्यांग द्वितीय, रियांश तृतीय ; चित्रकला में युवान प्रथम, लक्ष्य-दिव्यांश द्वितीय ; खेलकूद में रियांश प्रथम रहे। कक्षा दूसरी में कविता में सुयांश प्रथम, नव्या द्वितीय; चित्रकला में अन्वी प्रथम , अक्षित द्वितीय; खेलकूद में अक्षित प्रथम रहा। कक्षा 3-4 की क्विज़ में गांधी हाउस प्रथम तथा टैगोर हाउस द्वितीय रहा। कक्षा पांचवी की स्लोगन राइटिंग में निमांश प्रथम रहा। कक्षा 7-8 में खेलकूद में योगेंद्र प्रथम, वाद-विवाद में सोनाक्षी प्रथम तथा चित्रकला में योगेंद्र प्रथम रहा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल स्टाफ से सारिका टेगटा , निकिता , शालू शर्मा , ऋतु , पविता और नीलो ने अपना सहयोग दिया। अंत में सभी अतिथियों ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow