ट्रक की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत,क्षेत्र में शोक की लहर
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं समय की रफ्तार और रोज़गार की भागदौड़ के बीच एक और युवा की ज़िंदगी सड़क हादसे का शिकार हो गई। सुंदरनगर के नगर परिषद क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत
यंगवार्ता न्यूज़ - सुंदरनगर 14-04-2026
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं समय की रफ्तार और रोज़गार की भागदौड़ के बीच एक और युवा की ज़िंदगी सड़क हादसे का शिकार हो गई। सुंदरनगर के नगर परिषद क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत पोल्ट्री फार्म के समीप देर रात एक ट्रक और मोटरसाइकिल (HP 32B 3709) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक तरुण कुमार (पुत्र ईश्वर दास), निवासी गांव सठकन, तहसील चच्योट, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार सुंदरनगर क्षेत्र में Blinkit कंपनी के साथ डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। वह रोज़ की तरह अपने काम में व्यस्त था और देर रात डिलीवरी के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
What's Your Reaction?




