ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस , नौ लोगों की मौत , कई यात्री घायल 

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक के एक लग्जरी स्लीपर बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्व जोन के पुलिस महानिरीक्षक रविकांत गौड़ा ने बताया कि गोकर्ण जा रही बस में 32 यात्री सवार थे और ट्रक से टकराने के बाद बस आग की लपटों में घिर गई जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई

Dec 25, 2025 - 19:59
 0  27
ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस , नौ लोगों की मौत , कई यात्री घायल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

 न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  25-12-2025
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक के एक लग्जरी स्लीपर बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्व जोन के पुलिस महानिरीक्षक रविकांत गौड़ा ने बताया कि गोकर्ण जा रही बस में 32 यात्री सवार थे और ट्रक से टकराने के बाद बस आग की लपटों में घिर गई जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। 
इनमें से अधिकतर लोग वाहन के अंदर ही जल गए। गौड़ा ने पत्रकारों को बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक डिवाइडर को पार कर सामने से आ रही बस से टकरा गया। इस दुर्घटना में बस चालक और उसका सहायक बच गए लेकिन ट्रक चालक और उसके सहायक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को तुमकुरु जिले के शिरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
गौड़ा ने बताया कि कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। टी दास राहिली से दांदेली जा रही एक अन्य बस , इस बस के पीछे थी और दुर्घटना में यह बस बाल-बाल बच गई। इस बस में 45 स्कूली बच्चे सवार थे। पुलिस ने कहा कि स्कूल के बच्चों को ले जा रही बस के चालक ने बस को दूसरी तरफ मोड़ दिया जिससे किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने बताया कि कम से कम दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow