फनेवटी में भूस्खलन से डंगा गिरने से मकान पर मंडराया खतरा, जिप सदस्य खुश विक्रम सेन ने लिया मौके का जायजा
बीते दिनों हुई बारिश के चलते डुबलू-जुन्गा सड़क फनेवटी गांव के समीप हुए भूस्खलन से डंगा गिरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य, चमियाना वार्ड खुश विक्रम सेन ने ग्राम पंचायत जनेडघाट की प्रधान सुचिता आनंद, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके का संयुक्त निरीक्षण किया।
यंगवार्ता न्यूज शिमला, 14 जुलाई, 2026 :
बीते दिनों हुई बारिश के चलते डुबलू-जुन्गा सड़क फनेवटी गांव के समीप हुए भूस्खलन से डंगा गिरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य, चमियाना वार्ड खुश विक्रम सेन ने ग्राम पंचायत जनेडघाट की प्रधान सुचिता आनंद, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भूस्खलन से स्थानीय लोगों के मकानों पर मंडरा रहे खतरे का जायजा लिया गया। खुश विक्रम सेन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रभावित स्थल पर तत्काल सुरक्षा उपाय करने तथा स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि डुबलू-जुन्गा सड़क क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों के लिए जीवनरेखा है। पिछले वर्ष भी भारी बारिश के कारण यह सड़क 10 दिनों से अधिक समय तक बंद रही थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को राजधानी शिमला से जोड़ने वाला प्रमुख एवं एकमात्र संपर्क मार्ग है । जिसके लिए यातायात को सुचारु बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
खुश विक्रम सेन ने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर वह सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं और प्रभावित लोगों की सुरक्षा तथा सड़क के स्थायी समाधान के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार व लोक निर्माण विभाग से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की मांग की।
What's Your Reaction?