नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : डीएसपी योगराज चंदेल
पुलिस जिला बद्दी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) योगराज चंदेल ने ग्रीन एप्पल स्कूल, बसंती बाग तथा भोजिया विद्यापीठ, भुड्ड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी योगराज चंदेल ने विद्यार्थियों को चिट्टा (हेरोइन) सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, इसलिए सभी विद्यार्थियों को इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
डीएसपी योगराज चंदेल ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस जिला बद्दी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवा वर्ग जागरूक होकर समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सके।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?