डॉ. राजीव बिंदल की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में भेंट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा से पार्लियामेंट हाउस, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। डॉ. बिंदल ने बताया कि इस भेंट के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा भाजपा प्रदेश स्तरीय कार्यालय के शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह के लिए शिमला आगमन पर प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से आभार जताया गया

Dec 17, 2025 - 19:04
 0  11
डॉ. राजीव बिंदल की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में भेंट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-12-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा से पार्लियामेंट हाउस, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। डॉ. बिंदल ने बताया कि इस भेंट के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा भाजपा प्रदेश स्तरीय कार्यालय के शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह के लिए शिमला आगमन पर प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से आभार जताया गया। 
डॉ. बिंदल ने शिमला में आयोजित ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह में भाग लेकर प्रदेश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए भी जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया। डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि इस भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न मामलों के साथ अनेक संगठनात्मक विषयों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनौपचारिक बातचीत भी हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow