यंग वार्ता न्यूज ग्रुप संगडाह/लालसिंह 08/05/2026
चुनाव प्रक्रिया जिला परिषद वार्ड सदस्य के लिए उपमंडल संगडाह के अन्तर्गत नामांकन दाखिल करने के लिए A.R.O.संगडाह सुनील कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन दाखिल करने के 7,8 व् 11,.मई 2026 तक अभ्यार्थी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हे।
इस दौरान इन्होने यंग वार्ता न्यूज ग्रुप संगडाह के बताया कि राज्य चुनाव इलेक्शन कमीशन जो कार्य सौंपा है उसके अनुरूप काम किया जा रहा हे। इस दौरान जिला परिषद वार्ड नंबर 01 नोहरा के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया है और वार्ड नंबर 02 के लिए तीन नामांकन पत्र आज दाखिल हुए ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रपत्र भरने की जानकारी दी फार्म नंबर 44,45 की भी जानकारी प्राप्त करवाई। जिसमे प्रतिदिन खर्चे का ब्योरा प्रपत्र पर अंकित किया जाएगा। यह खर्चा पूर्ण रूप से एक लाख रुपए से अधिक न हो। इस दौरान समस्त प्रपत्र भरने की उचित जानकारी प्रदान की।