तीन साल बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति , प्रो. महावीर सिंह होंगे नये वीसी 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को करीब तीन सालों के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार स्थायी कुलपति मिल गया है। प्रो. महावीर सिंह एचपीयू के नए वीसी बने हैं। सोमवार को सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रो. महावीर इसी विश्व विद्यालय से पढ़ चुके हैं। प्रो. महावीर सिंह नैनो वैज्ञानिक के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं

Jun 2, 2025 - 19:32
 0  43
तीन साल बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति , प्रो. महावीर सिंह होंगे नये वीसी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  02-06-2025

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को करीब तीन सालों के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार स्थायी कुलपति मिल गया है। प्रो. महावीर सिंह एचपीयू के नए वीसी बने हैं। सोमवार को सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रो. महावीर इसी विश्व विद्यालय से पढ़ चुके हैं। प्रो. महावीर सिंह नैनो वैज्ञानिक के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं। 
इससे पूर्व वे बद्दी निजी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। सिंह प्रदेश विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष व डीन फिजिकल साइंस के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। शैक्षणिक एक्सीलेंस के साथ वे लंबा प्रशासनिक अनुभव भी रखते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति का पद पिछले तीन सालों से रिक्त पड़ा था। 
प्रो. सिकंदर कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ही एचपीयू के कार्यवाहक कुलपति के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके तीन साल का कार्यकाल बीते माह खत्म हो गया था। इसके बाद से नए कुलपति के तैनाती का इंतजार था। महावीर सिंह जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow