द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन 

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पौंटा साहिब के छात्रों ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस और मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

Oct 25, 2024 - 16:00
 0  56
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - पांवटा साहिब    25-10-2024

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पौंटा साहिब के छात्रों ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस और मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया।

दसवीं कक्षा की मान्या शर्मा ने मैथ्स ओलंपियाड सीनियर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया और जिला स्तर पर चयनित हुईं। वहीं, आठवीं कक्षा की महिका और सातवीं कक्षा की अवनि ने जूनियर कैटेगरी साइंस क्विज़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या ममता सैनी ने कहा, "हमें अपने छात्रों पर गर्व है। उनकी मेहनत और प्रतिभा ने हमें गौरवान्वित किया है। स्कूल निर्देशक  ललित शर्मा और निर्देशक शिक्षाविद अंजू अरोरा ने बताया कि यह उपलब्धि हमारे स्कूल के लिए गर्व का विषय है और छात्रों को विज्ञान और गणित में अपनी रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow