सुंदरता व स्वच्छता को बरकरार रखने के मक़सद से SDM शिमला ग्रामीण ने छेड़ा सफ़ाई अभियान

शिमला की सुंदरता व स्वच्छता को बरकरार रखने के मक़सद से एसडीएम शिमला ग्रामीण ने 7 जनवरी से शिमला के एंट्री प्वाइंट शोघी तारादेवी और शालाघाट कैथलीघाट की सड़कों के किनारों से गंदगी को हटाने के लिए सफ़ाई अभियान शुरू

Jan 27, 2025 - 19:36
Jan 27, 2025 - 19:53
 0  20
सुंदरता व स्वच्छता को बरकरार रखने के मक़सद से SDM शिमला ग्रामीण ने छेड़ा सफ़ाई अभियान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-01-2025

शिमला की सुंदरता व स्वच्छता को बरकरार रखने के मक़सद से एसडीएम शिमला ग्रामीण ने 7 जनवरी से शिमला के एंट्री प्वाइंट शोघी तारादेवी और शालाघाट कैथलीघाट की सड़कों के किनारों से गंदगी को हटाने के लिए सफ़ाई अभियान शुरू किया है। 

SDM शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर अपने स्टाफ के साथ हर रोज सुबह 9 से 12 बजे तक कूड़े कर्कट को उठा कर स्वच्छता का संदेश दे रही है और आम लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील कर रही है।

SDM शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर ने कहा कि शिमला की सुंदरता यहां के वातावरण और पेड़ पौधों से है। लेकिन शिमला के एंट्री प्वाइंट में पिछले काफी समय से कूड़े के अंबार देखने को मिल रहे हैं ऐसे में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। 

जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग भी लिया जाएगा। शिमला को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए और कूड़ा कर्कट खुले में नहीं फैंकना चाहिए। इससे पर्यटकों पर भी अच्छा संदेश नहीं जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow