दर्दनाक : पंडोह डैम के पास खाई में गिरने से दूल्हे के बड़े भाई-भाभी और भतीजी समेत पांच लोगों की मौत

बरात से लौटते समय लोगों की कार हिमाचल प्रदेश के पंडोह डैम के किनारे शुक्रवार शाम खाई में गिरने से दूल्हे के बड़े भाई-भाभी और भतीजी समेत पांच लोगों की मौत

Apr 26, 2025 - 11:51
 0  86
दर्दनाक : पंडोह डैम के पास खाई में गिरने से दूल्हे के बड़े भाई-भाभी और भतीजी समेत पांच लोगों की मौत
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     26-04-2025

बरात से लौटते समय लोगों की कार हिमाचल प्रदेश के पंडोह डैम के किनारे शुक्रवार शाम खाई में गिरने से दूल्हे के बड़े भाई-भाभी और भतीजी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। किसी ने नहीं सोचा था कि घर से दुल्हन को लाने के लिए निकली बरात चार अर्थियों के साथ लाैटेगी। 

इस दर्दनाक हादसे के बाद तरौर गांव में चीख-पुकार मच गई। शनिवार को शमशान घाट पर चार चिताएं एक साथ जलीं। दूल्हे ने एक साथ सभी चिताओं को मुखाग्नि दी। यह मंजर देख हर आंख नम हो गई। कफन में लिपटी 11 माह की केन्जल की पार्थिव देह को परिजनों ने गोद में उठाकर श्मशानघाट तक पहुंचाया। 

बता दें,  गोहर उपमंडल के तरौर गांव के शेर सिंह की बरात शुक्रवार सुबह सराज के भाटकीधार गई थी। दोपहर बाद जब बरात लौट रही थी तो दूल्हे के बड़े भाई दुनी चंद पहले ही अपनी कार से रवाना हो गए। पंडोह डैम के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी कि शव कार से निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow