दलदल में फंसी मछलियों को दाना डाल रही महिला,बोट चालकों व होमगार्ड ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

प्रदेश के जिला बिलासपुर के लुहणू घाट के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला गोबिंदसागर झील में मछलियों को आटा डालने के दौरान अनजाने में दलदली क्षेत्र में फंस गई

Mar 19, 2026 - 16:15
 0  2
दलदल में फंसी मछलियों को दाना डाल रही महिला,बोट चालकों व होमगार्ड ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    19-03-2026

प्रदेश के जिला बिलासपुर के लुहणू घाट के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला गोबिंदसागर झील में मछलियों को आटा डालने के दौरान अनजाने में दलदली क्षेत्र में फंस गई। महिला को दलदल की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और देखते ही देखते वह उसमें धंसने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बोट चालक तुरंत मौके पर पहुंचे। बोट चालकों में विजय चंद और ओमप्रकाश के साथ होमगार्ड के जवान कुलदीप व अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल निर्माण कार्य में लगी क्रेन की भी मदद ली गई। 

स्थानीय बोट चालकों को इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और दलदल के खतरनाक हिस्सों की अच्छी जानकारी होने के कारण उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। विशेष बात यह रही कि ये सभी बोट चालक दरिया के पार के रहने वाले हैं और उन्हें दलदल के कम-ज्यादा प्रभाव वाले क्षेत्रों का सटीक अंदाजा है।

काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते राहत मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने बताया कि गर्मियों के दिनों में इस क्षेत्र में दलदल बनने की समस्या रहती है और पहले भी बोट चालक कई बार पानी पीने आई गायों को इसी तरह सुरक्षित निकाल चुके हैं। 

प्रशासन व स्थानीय लोगों ने इस साहसिक कार्य के लिए सभी रेस्क्यू टीम के सदस्यों की सराहना की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस क्षेत्र में जाते समय सतर्क रहें और केवल निर्धारित रास्तों का ही उपयोग करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। इस रेस्क्यू में बोट चालकों विजय चंद और ओमप्रकाश के साथ होमगार्ड के कुलदीप व अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow