दून विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास करवाना पहली प्राथमिकता : राम कुमार

दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास उनकी प्राथमिकता है। राम कुमार चौधरी गत दिवस दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौडी के गांव जसुआना में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले कुंजहल से जसुआना तक सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं

Feb 3, 2025 - 19:01
 0  34
दून विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास करवाना पहली प्राथमिकता : राम कुमार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बीबीएन  03-02-2025

दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास उनकी प्राथमिकता है। राम कुमार चौधरी गत दिवस दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौडी के गांव जसुआना में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले कुंजहल से जसुआना तक सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में बेहतर सड़क नेटवर्क अहम भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क से जोड़ने के लिए सघन प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कुंजहल खड्ड पर पुल का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। 
इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुरूप दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भटोली कलां के उप प्रधान बिल्लू खान, बलवंत फौजी, देवराज, राम आसरा, सुरेन्द्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow