दूसरे महिला कबड्डी विश्व कप में भारत की टीम फाइनल में,चाइनीज ताइपे को 35-28 से हराया  

बांग्लादेश के ढाका में सोमवार को दूसरे महिला कबड्डी विश्व कप का फाइनल भारत और चाइनीज ताइपे के बीच खेला गया। इसमें भारत की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चाइनीज ताइपे को 35-28 से हराया

Feb 3, 2026 - 19:19
 0  6
दूसरे महिला कबड्डी विश्व कप में भारत की टीम फाइनल में,चाइनीज ताइपे को 35-28 से हराया  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  03-02-2026

बांग्लादेश के ढाका में सोमवार को दूसरे महिला कबड्डी विश्व कप का फाइनल भारत और चाइनीज ताइपे के बीच खेला गया। इसमें भारत की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चाइनीज ताइपे को 35-28 से हराया। महिला कबड्डी विश्व कप में 13 साल बाद भारत की लगातार दूसरी जीत है। 

इससे पहले वर्ष 2012 में बिहार में खेले गए पहले विश्व कप में भारत की बेटियों ने ईरान को हराया था। खास बात यह रही कि इस विश्व कप में भारत अजेय रहा। सेमीफाइनल-फाइनल के अलावा बेटियों ने चारों लीग मुकाबलों में भी जीत दर्ज की थी।

सोमवार को फाइनल में शुरू से अंत तक भारतीय टीम आक्रामक नजर आई। भारत की जीत में चार राज्यों की रेडर्स ने अहम भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ की संजू, हरियाणा की पूजा, हिमाचल की पुष्पा, महाराष्ट्र की सोनाली ने एक के बाद एक पॉइंट हासिल कर टीम को मजबूती दिलाई। 

चारों ने तेज आक्रमण के दम पर चाइनीज ताइपे की डिफेंस को लगातार भेदते हुए भारत को निर्णायक बढ़त दिलाई। वहीं टीम की अन्य खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में डिफेंस से लेकर आक्रमण तक टीम को मजबूत बनाए रखा। संतुलित तालमेल और फिटनेस ने भारत को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow