देखते ही देखते डल झील से निकले पानी ने सैलाब का रूप लेकर मचाई तबाही,श्रद्धालुओं ने बयां की दास्तां 

मणिमहेश यात्रा के दौरान 24 अगस्त की सुबह का मंजर श्रद्धालु कभी नहीं भूल पाएंगे। सुबह करीब 6:00 बजे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण डल झील का जलस्तर अचानक बढ़ गया। झील का उफान इतना तेज था कि परिक्रमा मार्ग पलभर में पानी से लबालब हो गया

Aug 31, 2025 - 12:54
 0  107
देखते ही देखते डल झील से निकले पानी ने सैलाब का रूप लेकर मचाई तबाही,श्रद्धालुओं ने बयां की दास्तां 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    31-08-2025

मणिमहेश यात्रा के दौरान 24 अगस्त की सुबह का मंजर श्रद्धालु कभी नहीं भूल पाएंगे। सुबह करीब 6:00 बजे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण डल झील का जलस्तर अचानक बढ़ गया। झील का उफान इतना तेज था कि परिक्रमा मार्ग पलभर में पानी से लबालब हो गया। देखते ही देखते डल झील से निकले पानी ने सैलाब का रूप लेकर तबाही मचा दी।

पानी के तेज बहाव में गौरीकुंड, सुंदरासी, धन्छो, दोनाली और हड़सर तक बने कई पुल-पगडंडियां बह गईं। रास्ते में लगीं दुकानें और लंगर भी पानी की धारा में समा गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि अचानक आए इस सैलाब ने हर किसी को दहशत में डाल दिया। लोग अपने परिवार और बच्चों को संभालते हुए चीखते-चिल्लाते सुरक्षित जगह की ओर भागे। 

मणिमहेश यात्रा कर लौटे चंबा के भलेई निवासी 27 वर्षीय अभिषेक राजपूत ने बताया कि वह 18 अगस्त को कुगती मार्ग से यात्रा पर निकले और 20 अगस्त को मणिमहेश पहुंचे। 23 अगस्त को मणिमहेश सेवा समिति की ओर से विश्व शांति के लिए यज्ञ करवाया गया था। इसके लिए वह भी वहां रुके हुए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow