देव भूमि संघर्ष समिति की समय पर संजौली मस्जिद से अवैध निर्माण को हटाने की मांग 

Mar 16, 2025 - 15:58
 0  36
देव भूमि संघर्ष समिति की समय पर संजौली मस्जिद से अवैध निर्माण को हटाने की मांग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     16-03-2025

देव भूमि संघर्ष समिति ने एक बार फिर समय पर संजौली मस्जिद से अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है। संघर्ष समिति ने प्रशासन पर हिंदू समाज के साथ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। देवभूमि संघर्ष समिति ने पहले नवरात्र पर सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हवन करने का ऐलान किया है। 

साथ ही समय पर अवैध निर्माण न हटाने की सूरत में संजौली चलो के नारे के साथ प्रदेश भर के हिंदू समाज से संजौली में जुटने का आह्वान किया है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भरत भूषण ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि 5 अक्टूबर 2024 को नगर निगम आयुक्त अदालत ने दिसंबर महीने तक संजौली मस्जिद के ऊपर की तीन मंजिलों को हटाने के आदेश दे दिए थे। 

मगर प्रशासन इस काम को करवाने में अब तक असफल रहा है। इसके बाद सुनवाई के लिए 15 मार्च की तारीख तय की जाती है मगर सुनवाई नहीं होती।  उच्च न्यायालय मामले को 8 हफ्तों के भीतर मामले को निपटाने के आदेश दे चुका है लेकिन आयुक्त अदालत उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रही है।

भरत भूषण ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में आयुक्त की अदालत में हिंदू समाज के साथ षड्यंत्र किया है। साथ ही प्रदेश में बाहर से आने वाले प्रवासियों जिसमें रोहिंग्या और बांग्लादेशी शामिल है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में अब देवभूमि संघर्ष समिति प्रदेश सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए पहले नवरात्र पर हवन का आयोजन करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow