देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने श्रद्धांजलि की अर्पित 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित

May 21, 2025 - 12:27
 0  30
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने श्रद्धांजलि की अर्पित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-05-2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 21वीं सदी के विकासशील भारत में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसका सीधा लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के लिए राजीव गांधी के योगदान को भी स्मरण किया। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे 24 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और तुर्की से भारत आने वाले सेब के आयात पर चर्चा करेंगे। 

इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सेब बागवान साल भर अपनी फसल के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow