देश के विकास में डॉक्टर मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान : जय राम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख  जताते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर संपूर्ण देश शोकाकुल है। एक छोटे से गांव से निकलकर डॉक्टर मनमोहन सिंह ने  दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई की और सेवाएं दी।  एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्हें भारत के वर्तमान आर्थिक उदारीकरण अग्रदूत के रूप में याद किया जाएगा

Dec 27, 2024 - 20:15
 0  15
देश के विकास में डॉक्टर मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान : जय राम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-12-2024
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख  जताते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर संपूर्ण देश शोकाकुल है। एक छोटे से गांव से निकलकर डॉक्टर मनमोहन सिंह ने  दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई की और सेवाएं दी।  एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्हें भारत के वर्तमान आर्थिक उदारीकरण अग्रदूत के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश का नेतृत्व किया और विभिन्न चुनौतियों से बाहर निकाला।


मनमोहन सिंह ने 1991 में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर एक नई दिशा मिली। उनके प्रधानमंत्रित्व में आर्थिक वृद्धि दर में सुधार हुआ और भारत ने एक तेजी से विकासशील अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान बनाई।सहजता और सरलता वाले डॉ. मनमोहन सिंह जी का एक अर्थशास्त्री के रूप में भी देश लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। पार्टी तक सीमित न रहकर बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए ईमानदारी से प्रयास किये, इसके लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। 
उनकी नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा स्थापित राजनीतिक परंपरा लंबे समय तक देश को प्रेरित करती रहेगी। डॉ. मनमोहन सिंह की नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति और समाज पर गहरा प्रभाव डाला है, और उनकी उपलब्धियां हमेशा याद रखी जाएँगी। उनके निधन पर हम सभी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार एवं उनके प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow