देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा,कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा है, जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक

Apr 19, 2026 - 15:30
 0  4
देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा,कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक : सीएम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-04-2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा है, जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण का लाभ प्रदान किया था। 

सीएम सुक्खू शनिवार को कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। कोलकाता में पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र और बंगाल की तृणमूल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण बिल पास करवाने के पीछे केंद्र सरकार और भाजपा की साजिश थी, जो नाकाम हो गई।

विपक्ष की सभी पार्टियों ने इस बिल को गिराकर यह साफ कर दिया है कि देश में किसी भी तरह की साजिश नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए था कि विधानसभा चुनावों के बाद वह सभी दलों को बुलाती और उनसे चर्चा करके बिल को पारित करती। 

वर्ष 2023 में विधेयक को सभी ने मंजूरी दी थी तो उसे ही लागू किया जाना चाहिए था। अब नई साजिश इसमें नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा था मगर यह साजिश नाकाम हो गई। 

उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल विकास के मामले में बहुत पीछे चला गया है। पश्चिम बंगाल के लोगों ने मात्र भ्रष्टाचार ही देखा। पश्चिम बंगाल की जनता के साथ प्रदेश की सरकार ने विश्वासघात किया है और प्रदेश को एक सिंडिकेट चला रहा है। देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा है, जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चल रहे सभी प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए थे, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। केंद्र सरकार ने मनरेगा की आत्मा को समाप्त कर लोगों के रोजगार को छीना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow