देहरादून जनपद के सहसपुर रेंज क्षेत्र में तेंदुआ के हमले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
देहरादून जनपद के सहसपुर रेंज क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गुलदार (तेंदुआ) के हमले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति जंगल में लकड़ी लेने गया हुआ था, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 08-04-2026
देहरादून जनपद के सहसपुर रेंज क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गुलदार (तेंदुआ) के हमले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति जंगल में लकड़ी लेने गया हुआ था, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
घटना कालसी भूमि संरक्षण वन विभाग के अंतर्गत सहसपुर रेंज की है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और डीएफओ समेत अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?




