दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे छात्र बोले , लाभप्रद और अलौकिक रहा यात्रा का अनुभव 

जिला सिरमौर के सतौन से शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने हेतु प्रयास फाउंडेशन के बैनर  तले चंडीगढ़ के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर संपन हुआ। सभी मेधावी और शिक्षक तथा अन्य जन भ्रमण यात्रा उपरांत घर-विधालय पहुंचकर अपनो से शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव साझा कर रहे है। अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रयास फाउंडेशन और संयोजक दिनेश सिंह चौहान की जमकर तारीफ करते हुए बताया कि सामाजिक सरोकार का इतना बड़ा व लाभप्रद कार्य अपने आप में बेमिसाल व अनुकरणीय है।

Feb 20, 2026 - 19:30
 0  19
दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे छात्र बोले , लाभप्रद और अलौकिक रहा यात्रा का अनुभव 

 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  20-02-2026


जिला सिरमौर के सतौन से शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने हेतु प्रयास फाउंडेशन के बैनर  तले चंडीगढ़ के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर संपन हुआ। सभी मेधावी और शिक्षक तथा अन्य जन भ्रमण यात्रा उपरांत घर-विधालय पहुंचकर अपनो से शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव साझा कर रहे है। अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रयास फाउंडेशन और संयोजक दिनेश सिंह चौहान की जमकर तारीफ करते हुए बताया कि सामाजिक सरोकार का इतना बड़ा व लाभप्रद कार्य अपने आप में बेमिसाल व अनुकरणीय है। प्रथम दिवस के शैक्षणिक भ्रमण पर यात्रियों का पंजाब विश्वविद्यालय , चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन के बाद पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों के साथ चाय पर चर्चा-परिचर्चा हुई। 

द्वितीय दिवस के शैक्षणिक भ्रमण पर सर्वप्रथम सभी रोज़ गार्डन गये जहां सभी ने आगामी दिनों में शुरू हो रहे रोज़ फेस्टिवल की तैयारी को भी नजदीक से देखा। उसके बाद रॉक गार्डन और सुखना लेक के लिए आगे बड़ा सभी ने चीजों को बड़ी बारीकी से देखा और उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की भी पहचान की। बहुत सारी चीजों को केवल किताबों में पढ़ने तक सीमित रहने के उपरांत जब धरातल पर देखा तो सभी बेहद खुश दिखे। जलपान के बाद सभी लोग दिन के सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि का अनुभव और ज्ञान अर्जित करने पंजाब-हरियाणा के उच्च न्यायालय पहुँचे। जहां संयोजक और अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने न्यायालय की न्यायिक प्रक्रिया देखने की अनुमति पहले ही सुनिश्चित कर रखी थी। सर्वप्रथम सभी मेधावी और यात्रियों की उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के साथ चाय पर चर्चा-परिचर्चा हुई। उसके बाद सभी ने कोर्ट की लाइव कार्यवाही को देखा। न्याय प्रक्रिया की  कार्यवाही को नजदीक से देख व समझकर सभी की प्रक्रिया बहुत अद्भुत थी। प्रयास फाउंडेशन और उनके संयोजक दिनेश सिंह चौहान के अथक प्रयासों से क्षेत्र के मेधावी छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण सतौन से चंडीगढ़ के लिए गया था। जिसमें 30 विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 50 लोग शामिल थे। 
यात्रा समाप्ति और घर वापसी पर मेधावी विद्यार्थियों , अध्यापकों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने प्रयास फाउंडेशन और संयोजक दिनेश सिंह चौहान द्वारा आयोजित इस फलदायक प्रयास की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा और छात्र सेवा में किया गया प्रयास अति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच और कार्य क्षेत्र तथा छात्रों को आगे ले जाने का उपयुक्त माध्यम है। लोगों ने कहा कि उनका यह प्रयास व आयोजन बहुत उच्च कोटि और विश्व स्तरीय है। इस शैक्षणिक भ्रमण से अवश्य  ही मेधावी विद्यार्थियों तथा साथ आए लोगों का अनुभव बढ़ेगा और सभी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया की शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास फाउंडेशन का यह प्रयास अति प्रशंसनीय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow