एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया धगोगी में पौधरोपण
मशोबरा के समीप धगोगी क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने औषधीय पौधा लगाकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देशटा , पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश कार्यालय सह सचिव प्रेम ठाकुर , मंडल अध्यक्ष भारत भूषण सहित अन्य पदाधिकारियों ने खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण करके धरा का श्रृंगार किया गया
इस मौके पर जैविक खेती पर आधारित एक प्रदर्शनी का स्थानीय लोगों द्वारा आयोजन किया गया । जिसका संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने अवलोकन किया । उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है । उन्होने कहा कि रासायनिक खाद से खेत की उपजाऊ शक्ति खत्म हो जाती है । उन्होने कहा कि जैविक खेती के बहुत लाभ है और जैविक खेती से उत्पादित अनाज और सब्जियां की मार्किट में बहुत मांग है । उन्होने लोगों से जैविक खेती करने का आग्रह किया ।
What's Your Reaction?




