धर्मपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

धर्मपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी रणबीर सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी रणजीत नगर, नई दिल्ली को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार

Jul 25, 2025 - 16:20
 0  8
धर्मपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     25-07-2025

धर्मपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी रणबीर सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी रणजीत नगर, नई दिल्ली को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह मामला वर्ष 2021 का है। मामले में एक अन्य आरोपी हरमन सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जांच के दौरान पता चला कि रणबीर सिंह भी घटना के समय उक्त वाहन में मौजूद था और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट में शामिल था। आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

बाद में जब मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी रणबीर सिंह को माननीय न्यायालय द्वारा बार-बार समन भेजे गए, तो वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार 24 जुलाई को थाना धर्मपुर की पुलिस टीम को उसकी दिल्ली में मौजूदगी की सूचना मिली। 

त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने नई दिल्ली के रणजीत नगर से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नया मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है। धर्मपुर पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय में लंबित मामले को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow