धर्मशाला में कांग्रेस साफ, नगर निगम और ब्लॉक समिति दोनों में भाजपा का दबदबा
धर्मशाला की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। नगर निगम धर्मशाला में 17 में से 11 वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद अब ब्लॉक समिति धर्मशाला में भी भाजपा समर्थित सदस्यों का दबदबा देखने को मिल रहा है।
यंगवार्ता न्यूज धर्मशाला 2 जून, 2026 :
धर्मशाला की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। नगर निगम धर्मशाला में 17 में से 11 वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद अब ब्लॉक समिति धर्मशाला में भी भाजपा समर्थित सदस्यों का दबदबा देखने को मिल रहा है।
ब्लॉक समिति के कुल 18 सदस्यों में से 14 सदस्य भाजपा समर्थित हैं, जिससे पूर्ण बहुमत के साथ ब्लॉक समिति के गठन का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम और बीडीसी दोनों चुनावों के परिणाम यह दर्शाते हैं कि धर्मशाला क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन लगातार मजबूत हो रहा है।
कांग्रेस पार्टी को दोनों स्तरों पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। नगर निगम में बहुमत हासिल करने के साथ-साथ ब्लॉक समिति में भी भाजपा समर्थित सदस्यों की भारी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि धर्मशाला की जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा जी के नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और प्रभावी राजनीतिक रणनीति का ही परिणाम है कि नगर निगम के बाद अब ब्लॉक समिति में भी भाजपा समर्थित सदस्यों का स्पष्ट बहुमत सामने आया है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने भाजपा को यह महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है।
नगर निगम के 17 में से 11 वार्डों में जीत और ब्लॉक समिति के 18 में से 14 सदस्यों का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि धर्मशाला की जनता ने भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। यह जनादेश आने वाले समय में क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
What's Your Reaction?



