धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से अपनी अलग पहचान रखते है मेले और त्यौहार : हर्षवर्धन चौहान 

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कोटी- बौंच पंचायत में आयोजित बैशाखी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि कोटी - बौंच बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है

Apr 18, 2026 - 19:52
 0  3
धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से अपनी अलग पहचान रखते है मेले और त्यौहार : हर्षवर्धन चौहान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-04-2026
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कोटी- बौंच पंचायत में आयोजित बैशाखी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि कोटी - बौंच बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है , वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेले में के दौरान अच्छे स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। 
इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न भागों से आए खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक उपयुक्त मंच उपलब्ध हुआ। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, लेकिन 16वें वित्तायोग ने वर्षों पुरानी व्यवस्था को खत्म कर 10 हजार करोड़ रुपए की कटौती की है। जिसके माध्यम से प्रदेश में विकास की गति को रोकने की कोशिश की गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है, प्रदेश जल्द ही मॉडल स्टेट बन कर उभरेगा। उन्होंने  कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा दूध को संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सहायता को तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। गेहूं और जौ के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम और हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। 
अदरक को पहली बार एमएसपी के दायरे में शामिल किया गया है और इसके लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम दर तय की गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उद्योग मंत्री ने कोटी गाँव में सांझा प्रांगण के लिए तीन लाख तथा बालधार मंच के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह रोहनाट में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी क्षेत्रवासियों ने सामूहिक समस्याओं सहित व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित माँगें भी रखी। उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया और शेष मांगे व समस्याएं जो स्थानीय स्तर की थीं उन्हें अधिकारियों को सौंप कर उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को भी शीघ्र-अति शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। 
इस अवसर पर एसडीएम शिलाई जसपाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिलाई योगेश , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई प्रदीप चौहान , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिलाई कल्याण धामटा , पूर्व प्रधान जगत राम , ओएसडी अत्तर राणा , राजू राम , हरि राम शास्त्री , मान सिंह सिंगटा , अजय चौहान , रमेश सिंगटा , रविन्द्र चौहान , कुलदीप ठाकुर , मनोज नंबरदार , भूप सिंह नंबरदार , संत राम , दिनेश सिंगटा , अध्यक्ष ब्लॉक यूथ कांग्रेस कपिल चौवाल्टा , उपाध्यक्ष मंडल यूथ कांग्रेस नेत्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow