सिया और रितिका को इंसाफ मिले के नारों से गूंज उठा धाली बागड़ा, गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब को बंद करने की महिला मंडल ने की मांग
सरकाघाट के गोपालपुर मे सिया और रोहड़ू में गोली लगने हुई महिला की हत्या के विरोध में जुन्गा तहसील की नवगठित ग्राम पंचायत धाली बागड़ा में मातृशक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली गई । जिसमें महिलाओं ने सिया और रितिका को इंसाफ दिलाने और अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेकों को बंद करवाने बारे मांग की गई ।
शिमला 29 अप्रैल, 2026
सरकाघाट के गोपालपुर मे सिया और रोहड़ू में गोली लगने हुई महिला की हत्या के विरोध में जुन्गा तहसील की नवगठित ग्राम पंचायत धाली बागड़ा में मातृशक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली गई । जिसमें महिलाओं ने सिया और रितिका को इंसाफ दिलाने और अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेकों को बंद करवाने बारे मांग की गई ।
इस मौके पर पूर्व प्रधान किरण शर्मा और पूनम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहे हैं जिससे महिलाएं अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है । इन्होने कहा कि सरकाघाट के गोपालपुर में निर्दोश कॉलेज छात्रा सिया की नशे में चूर हत्यारे ने बेरहमी के साथ नृशसं हत्या की गई थी । इसी प्रकार रोहड़ू में दो दिन पूर्व एक धार्मिक कार्यक्रम में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई । इनका कहना है कि सार्वजनिक समारोह में हथियारों को ले जाने की अनुमति किसने दी गई । प्रशासन व पुलिस की लापरवाही के चलते एक निर्दोश महिला की जान चली गई । इन्होने सरकार से मांग की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमोें आमजन को हथियार लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए ताकि ऐसे जघन्य अपराधों की पुनर्रावृति न हो ।
महिला मंडल ने सरकार से मांग की है कि महिलाओें पर बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए ताकि महिलाएं समाज में सम्मानपूर्वक व निडर होकर जीवन यापन कर सके । इसके अतिरिक्त महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से बिक रही शराब को भी बंद करवाने की मांग की गई है । महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब बेचने से युवा के नशे के आदी हो रहे हैं जिससे घरेलु हिंसक घटनाएं बढ़ रही है ।
महिलाओं ने नया महिला मंडल निर्मित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह और पीरन पंचायत के पूर्व प्रधान अतर सिंह का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर अतर सिंह ठाकुर ने नए भवन की चाबी महिला मंडल को सौंपी ।
What's Your Reaction?


