न वक़्त बताएंगे न ही दिन सीधा होगा ऑपरेशन'- संजौली मस्जिद विवाद पर देवभूमि संघर्ष समिति की चेतावनी

देवभूमि संघर्ष समिति ने हिमाचल प्रदेश सरकार और प्रशासन को सीधी चेतावनी दे दी है कि विवादित स्थल पर मुसलमानों को जाने से रोका जाए अन्यथा बिना तारीख समय बताए बड़ा आंदोलन होगा. मुसलमानों को विवादित ढांचे में जाने से नहीं रोका गया, तो हिंदू भी विवादित स्थल पर जाएगा

May 24, 2025 - 13:21
 0  43
न वक़्त बताएंगे न ही दिन सीधा होगा ऑपरेशन'- संजौली मस्जिद विवाद पर देवभूमि संघर्ष समिति की चेतावनी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-05-2025

देवभूमि संघर्ष समिति ने हिमाचल प्रदेश सरकार और प्रशासन को सीधी चेतावनी दे दी है कि विवादित स्थल पर मुसलमानों को जाने से रोका जाए अन्यथा बिना तारीख समय बताए बड़ा आंदोलन होगा. मुसलमानों को विवादित ढांचे में जाने से नहीं रोका गया, तो हिंदू भी विवादित स्थल पर जाएगा। 

देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा है कि अब वे न तो वक़्त बताएंगे और न ही दिन. अब समिति के सदस्य सीधा ही ऑपरेशन करने की तैयारी में हैं। देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन मुस्लिम समुदाय के लोगों को जानबूझकर संरक्षण देने की कोशिश कर रहा है। 

समिति की ओर से चेतावनी दी गई है कि इस बार का आंदोलन 11 सितंबर, 2024 से भी बड़ा होगा. देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि जब विवादित स्थान पर जाने से मुसलमानों को नहीं रोका जा रहा है, तो वहां हिंदू भी प्रवेश करेंगे। 

उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रशासन को प्रशासन की तरह ही काम करना चाहिए. संजौली में मुस्लिमों को भी विवादित स्थल पर जाने से रोका जाना चाहिए, तो हिन्दू भी अपनी मर्यादा में रहेंगे. उन्होंने कहा कि भाईचारे से उनका भरोसा पूरी तरह से उठ गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow