हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का निधन

देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा। सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) तथा वर्तमान में  हरियाणा विद्युत नियामक आयोग  के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का अचानक निधन हो गया। उनके निधन से ऊर्जा क्षेत्र, प्रशासनिक जगत और हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

Jul 23, 2026 - 14:30
 0  5
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग  के अध्यक्ष  नंद लाल शर्मा का निधन

यंगवार्ता न्यूज सोलन 23 जुलाई, 2026 : 


देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा। सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) तथा वर्तमान में  हरियाणा विद्युत नियामक आयोग  के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का अचानक निधन हो गया। उनके निधन से ऊर्जा क्षेत्र, प्रशासनिक जगत और हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन को देश के विद्युत एवं जलविद्युत क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।


बिलासपुर जिले के दोहाक गांव निवासी नंद लाल शर्मा का बुधवार देर रात निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज के बाद वह पिछले चार दिनों से पंचकूला के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। नंद लाल शर्मा का हिमाचल प्रदेश से विशेष जुड़ाव रहा। वे डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) के पूर्व छात्र थे। उनकी सफलता को विश्वविद्यालय और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow