नर्सिज एसोसिएशन ने  "स्टाफ नर्स" के पदनाम को "नर्सिंग ऑफिसर " में बदलने की सीएम से की मांग 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मेडिकल कॉलेज नाहन दौरे के दौरान नर्सिज एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज नाहन इकाई द्वारा अध्यक्षा कमलेश शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा

Mar 9, 2026 - 15:27
 0  32
नर्सिज एसोसिएशन ने  "स्टाफ नर्स" के पदनाम को "नर्सिंग ऑफिसर " में बदलने की सीएम से की मांग 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    09-03-2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मेडिकल कॉलेज नाहन दौरे के दौरान नर्सिज एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज नाहन इकाई द्वारा अध्यक्षा कमलेश शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें मुख्यमंत्री से "स्टाफ नर्स" के पदनाम को "नर्सिंग ऑफिसर " में बदलने की मांग की गई। 

अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया की उन्होंने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि "स्टाफ नर्स" के पदनाम को बदल कर "नर्सिंग ऑफिसर" करे, जिससे उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों को उचित सम्मान मिलेगा, साथ ही नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। 

भारतीय नर्सिंग परिषद (आई.एन.सी.) और कई राज्य सरकारों ने पहले ही इस बदलाव को लागू किया है और हिमाचल प्रदेश में भी लागू करने का मुख्यमंत्री जी से आश्वासन मिला है, साथ ही मुख्यमंत्री जी ने मेडिकल कॉलेज नाहन में नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने का भी आश्वासन दिया है। 

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज नाहन के तमाम उच्च अधिकारी,सभी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, मेट्रन, नर्सिंग सिस्टर्स, समस्त नर्सिंग स्टाफ एंव महासचिव रीटा राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow