नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी की एकजुटता आवश्यक : मनमोहन शर्मा
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय नारको समन्वय समिति (एनसीओआरडी) के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मादक पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध ‘चिट्टा मुक्त सोलन अभियान’ कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 28-03-2026
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय नारको समन्वय समिति (एनसीओआरडी) के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मादक पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध ‘चिट्टा मुक्त सोलन अभियान’ कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सोलन ज़िला में चिट्टा मुक्त विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
What's Your Reaction?




