नाकाबंदी के दौरान पिंजौर से परवाणू की ओर आ रही कार से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10.50 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार

Oct 18, 2025 - 15:20
 0  51
नाकाबंदी के दौरान पिंजौर से परवाणू की ओर आ रही कार से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     18-10-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10.50 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 16 अक्तूबर को पुलिस की टीम थाना परवाणू क्षेत्र में गश्त, नाकाबंदी और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से तैनात थी। 

इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि पिंजौर (हरियाणा) की ओर से एक स्विफ्ट कार परवाणू की तरफ आ रही है, जिसे मनेन्द्र उर्फ मोंटू नामक युवक चला रहा है। बताया गया कि यह युवक लंबे समय से चिट्टा/हेरोइन बेचने के कारोबार में संलिप्त है और इस बार वह भारी मात्रा में नशा बेचने के लिए धर्मपुर, कुमारहट्टी व सोलन क्षेत्रों में सप्लाई करने जा रहा है।

सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर उक्त गाड़ी को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी मनेन्द्र (37) उर्फ मोंटू पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी गांव शाही, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन के पास से 10.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow