नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक विद्युत बोर्ड कर्मी 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे 

सदर पुलिस टीम ने सुंगल में नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक विद्युत बोर्ड कर्मचारी को चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस की ओर से इन लोगों के कब्जे से 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ 17500 की नगद राशि बरामद

Jan 12, 2026 - 15:09
 0  23
नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक विद्युत बोर्ड कर्मी 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर   12-01-2026

सदर पुलिस टीम ने सुंगल में नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक विद्युत बोर्ड कर्मचारी को चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस की ओर से इन लोगों के कब्जे से 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ 17500 की नगद राशि बरामद की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ सदर राजेश पराशर की अगवाई में सुंगल में सदर पुलिस टीम ने नाका लगाया था, तभी एक कार (एचपी-ईई 3132) को चेकिंग के लिए रोका। इसमें सवार दो लोगों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान विशाल और सुरेंद्र निवासी बगी-बिनौला तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल विजिलेंस विभाग में चालक के पद पर कार्यरत है और इससे पहले भी चिट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। दूसरा आरोपी सुरेंद्र बिजली बोर्ड कर्मी बताया जा रहा है। 

पुष्टि करते हुए एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से दो लोगों को 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा गया है। इसमें एक पुलिस कर्मी है और दूसरा व्यक्ति विद्युत बोर्ड कर्मी है। पुलिस इस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस का चिट्टे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow