नालागढ़ पुलिस स्टेशन की दीवार के पास जोरदार धमाका होने से हड़कंप,भवन की खिड़कियों के शीशे भी टूटे   

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर धमाका हुआ है। सोलन के नालागढ़ के पुलिस स्टेशन की दीवार के पास सुबह करीब 9.15 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से पुलिस स्टेशन, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन और मार्केट कमेटी के भवन की खिड़कियों के शीशे टूट गए

Jan 1, 2026 - 15:32
 0  52
नालागढ़ पुलिस स्टेशन की दीवार के पास जोरदार धमाका होने से हड़कंप,भवन की खिड़कियों के शीशे भी टूटे   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता  न्यूज़ - सोलन    01-01-2026

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर धमाका हुआ है। सोलन के नालागढ़ के पुलिस स्टेशन की दीवार के पास सुबह करीब 9.15 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से पुलिस स्टेशन, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन और मार्केट कमेटी के भवन की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय हुए इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के कारण पुलिस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नालागढ़ में हुए इस जोरदार धमाके के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है। 

स्थानीय निवासियों के मुताबिक धमाके की गूंज काफी दूर तक महसूस की गई। बताया जा रहा है पुलिस थाना के आसपास निजी व सरकारी भवन भी हैं। यहां पास में स्थित सैनिक विश्राम गृह की दीवारें और शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया गया ताकि किसी भी प्रकार के साक्ष्य नष्ट न हों। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow