नाहन में होगी पहली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता , 37 टीमों के 600 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा : कुलदीप राणा

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में पहली अंडर 18 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है यह प्रतियोगिता नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम में 21 से 22 जून तक आयोजित की जा रही है। आयोजन के मद्देनजर आज जिला मुख्यालय नाहन में एसोसिएशन के पदाधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बात करते हुए एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि पहली मर्तबा कबड्डी एसोसिएशन द्वारा अंडर 18 प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के भीतर करवाई जा रही है

Jun 20, 2025 - 19:52
 0  16
नाहन में होगी पहली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता , 37 टीमों के 600 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा : कुलदीप राणा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-06-2025
हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में पहली अंडर 18 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है यह प्रतियोगिता नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम में 21 से 22 जून तक आयोजित की जा रही है। आयोजन के मद्देनजर आज जिला मुख्यालय नाहन में एसोसिएशन के पदाधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बात करते हुए एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि पहली मर्तबा कबड्डी एसोसिएशन द्वारा अंडर 18 प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के भीतर करवाई जा रही है और प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा सिरमौर जिला में इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से करीब 35 से 40 टीम में हिस्सा देगी उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से चयनित कबड्डी  खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय अंडर 18 कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 37 टीम में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पहली मर्तबा अंडर 18 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित की जा रही है। कुलदीप राणा ने कहा कि प्रदेश भर से 600 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी इस कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 
उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा किया जाएगा , जबकि समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कुलदीप राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय अंडर 18 कबड्डी प्रतियोगिता से राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कुलदीप राणा ने कहा कि यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय नाहन में इनडोर स्टेडियम में करवाई जा रही है। इस अवसर पर वीर सिंह ठाकुर ,  ग्यार सिंह नेगी , कुलदीप सिंह सैनी और सतीश कपूर आदि कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow