निजी बस से चरस बरामद , मामला दर्ज कर जांच शुरू , पुलिस ने राजगढ़ सोलन पर लगाया था नाका

जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना पच्छाद के अंतर्गत 102 ग्राम चरस बरामद की है।जानकारी के अनुसार राजगढ़ में तैनात डिटेक्शन सैल ने मरियोग मुख्य सड़क गिरिपुल - सोलन रोड़ पर मादक पदार्थ की तलाश हेतु औचक वाहनों को चेकिंग कर रहा था तो गिरी पुल से सोलन की तरफ एक प्राइवेट बस (मीनू कोच) HP 62 A 1248 से चैकिंग के दौरान बस में बने लोहे के रैंक पर एक आटे की प्लास्टिक थैली लावारिस तौर पर रखी पाई गई

Apr 15, 2026 - 19:55
 0  32
निजी बस से चरस बरामद , मामला दर्ज कर जांच शुरू , पुलिस ने राजगढ़ सोलन पर लगाया था नाका
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  15-04-2026

जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना पच्छाद के अंतर्गत 102 ग्राम चरस बरामद की है।जानकारी के अनुसार राजगढ़ में तैनात डिटेक्शन सैल ने मरियोग मुख्य सड़क गिरिपुल - सोलन रोड़ पर मादक पदार्थ की तलाश हेतु औचक वाहनों को चेकिंग कर रहा था तो गिरी पुल से सोलन की तरफ एक प्राइवेट बस (मीनू कोच) HP 62 A 1248 से चैकिंग के दौरान बस में बने लोहे के रैंक पर एक आटे की प्लास्टिक थैली लावारिस तौर पर रखी पाई गई। 
जिसके बारे में बस परिचालक व सभी सवारियो से पूछताछ की गई। जिसका कोई भी मालिक बस में मौजूद न पाया गया। जिस थैली को चेक करने पर उसमें 102 ग्राम चरस बरामद हुई है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 20 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है जिसे शाघ्र ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow