नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा और भारत के लिए गर्व की बात : अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नितिन नबीन जी के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा और भारत दोनों के लिए गर्व का विषय है। अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को अति सफल बताते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय इसके समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है

Jan 20, 2026 - 18:19
 0  9
नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा और भारत के लिए गर्व की बात : अनुराग सिंह ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   20-01-2026
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नितिन नबीन जी के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा और भारत दोनों के लिए गर्व का विषय है। अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को अति सफल बताते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय इसके समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। हिमाचल प्रदेश की देवभूमि से आने वाले जगत प्रकाश नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी को अध्यक्ष के रूप में अपनी कड़ी मेहनत और समर्पित कार्यकर्ता भाव से सिंचित कर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। 
भाजपा के कई राज्यों के विधानसभा चुनाव, स्थानीय चुनाव व लोकसभा चुनावों में जीत का श्रेय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता व नड्डा संगठन कौशल एवं सबको साथ लेकर चलने के बेहतर प्रबंधन को जाता है। नड्डा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में 6 वर्षों का कार्यकाल सफल व पार्टी हित में रहा है जोकि प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र व भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। साथ ही भारत दुनिया का सबसे ज्यादा युवा आबादी का देश है और ऐसे में भाजपा ने 45 वर्ष के युवा नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया है। 5 बार के विधायक, छत्तीसगढ़ व सिक्किम जैसे राज्यों के प्रभारी , युवा मोर्चा में मेरे साथ महामंत्री व 2 बार कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली अत्यंत प्रभावी रही है। 
मोदी राजनीति में 1 लाख युवाओं को लाने की बात करते हैं ऐसे में नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं में खासकर जैन-जी में एक सकारात्मक व मजबूत संदेश गया है। नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से यह साफ हो गया कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। हमारे लिए राजनीति सत्ता नहीं सेवा का माध्यम है और भाजपा का हर कार्यकर्ता इसी मूल भाव के साथ राष्ट्र सेवा में समर्पित है। आज मोदी के रूप में भाजपा के पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है और नबीन  के वृहद राजनीतिक अनुभव का लाभ भी पार्टी को अवश्य मिलेगा जिसके चलते भाजपा आगामी चुनावों में जीत हासिल कर जनकल्याण व विकसित भारत के अपने मिशन को और आगे बढ़ाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow