दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित

दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशक मंडल की बैठक का आयोजन आज संघ के कार्यालय (माई बाग) में किया गया। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की ।

May 17, 2026 - 17:26
 0  2
दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के निदेशक मंडल की बैठक  आयोजित

चंबा, मई 17

दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशक मंडल की बैठक का आयोजन आज संघ के कार्यालय (माई बाग) में किया गया। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की ।

बैठक के दौरान अर्जुन सिंह को सर्वसम्मति से दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड का अध्यक्ष चुना गया। वहीं वजीरु राम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अंकेक्षण अधिकारी सहकारी सभाएं राजेश कुमार ने की ।इस दौरान सदस्य निदेशक मंडल के रूप में भरमौर-होली  जोन से  मुंशी राम, सलुणी जोन से प्यार चंद ,भटियात जोन से रवि सिंह, तीसा जोन  से अशोक कुमार तथा  पुखरी जोन  से सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे । 

नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संघ के हित में पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया। बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow