नेरवा में पुलिस ने नाके के दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों के कब्जे से 268 ग्राम चरस की बरामद
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा क्षेत्र में पुलिस ने नाके के दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 10-03-2026
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा क्षेत्र में पुलिस ने नाके के दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद की है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात थाना नेरवा की पुलिस टीम फेडजीपुल में नियमित जांच के लिए नाका लगाए हुए थी।
इसी दौरान उत्तराखंड नंबर की एक स्कूटी फेडजीपुल की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर स्कूटी पर सवार दोनों युवक घबरा गए और स्कूटी मोड़कर गुम्मा की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम को संदेह होने पर उनका पीछा किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान सूरज रावत पुत्र वीर सिंह निवासी गांव धोतरी उडरी, तहसील डुंडा, जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) और शिवम रावत पुत्र संतान सिंह रावत निवासी मकान नंबर 73, गुरु रोड, न्यू बस्ती, पटेल नगर, देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह चरस कहां से लाए थे और इसे किसे बेचने वाले थे।
What's Your Reaction?



