नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का परिणाम घोषित,प्रदेश के 832 विद्यार्थियों का चयन 

प्रदेश भर में आयोजित हुई नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा दो नवंबर 2025 में हुई थी। इसमें आठवीं कक्षा के करीब 9700 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें 832 विद्यार्थियों का चयन किया गया

Mar 9, 2026 - 15:37
 0  7
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का परिणाम घोषित,प्रदेश के 832 विद्यार्थियों का चयन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  सोलन   09-03-2026

प्रदेश भर में आयोजित हुई नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा दो नवंबर 2025 में हुई थी। इसमें आठवीं कक्षा के करीब 9700 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें 832 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

इसमें सबसे कोटे के तहत सबसे ज्यादा कांगड़ा से 154 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। मंडी से 132, बिलासपुर से 48, चंबा से 78, हमीरपुर से 53, किन्नौर से 12, कुल्लू से 61, शिमला से 95, सिरमौर से 73, सोलन से 69, ऊना से 61 और सबसे कम दो विद्यार्थी लाहौल-स्पीति से चयनित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार यह परीक्षा प्रदेश के 68 परीक्षा केंद्रों में करवाई गई थी। चयनित विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने साल 2008 में शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल डॉ. रितु शर्मा सोनी ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम की सूची प्रदेश के सभी स्कूलों को ईमेल के जरिये भेजी जा रही है। इसके बाद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा। परीक्षा में मेरिट लेने वाले विद्यार्थियों को चार साल तक 12-12 हजार की स्कॉलरशिप दी जाती है। 

उन्होंने सभी स्कूल हेड को बच्चों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा है। इसमें इस कार्य को सावधानी से करना होगा। ताकि बच्चों का गलत डाटा या नाम, पता अपलोड न हो जाए। यह कार्य जून से शुरू होगा। पोर्टल खुलने से पहले इसकी सूचना स्कूलों को जारी कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow