नेहरू गांधी परिवार का एटीएम बनकर रह गया नेशनल हेराल्ड अखबार : अनुराग ठाकुर

नेशनल हेराल्ड अखबार नेहरू गांधी परिवार का एटीएम बनकर रह गया है। यह बात सिरमौर प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने सराहा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दशकों से नेशनल हेराल्ड अखबार के नाम पर नेहरू गांधी परिवार ने करोड़ों रुपए की संपत्तियां अर्जित की है। मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा

Apr 17, 2025 - 15:39
 0  71
नेहरू गांधी परिवार का एटीएम बनकर रह गया नेशनल हेराल्ड अखबार : अनुराग ठाकुर
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  -  नाहन  17-04-2025

नेशनल हेराल्ड अखबार नेहरू गांधी परिवार का एटीएम बनकर रह गया है। यह बात सिरमौर प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने सराहा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दशकों से नेशनल हेराल्ड अखबार के नाम पर नेहरू गांधी परिवार ने करोड़ों रुपए की संपत्तियां अर्जित की है। मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए नेशनल हेराल्ड अखबार को करोड़ों रुपए का लाभ पहुंचाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार एक साप्ताहिक न्यूज़ पेपर है , जिसको हिमाचल प्रदेश सरकार ने दैनिक अखबारों के मुकाबले कई गुना अधिक पैसा देकर लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हैरत की बात तो यह है कि नेशनल हेराल्ड अखबार ना तो कोई दैनिक न्यूज़ पेपर है और ना ही हिमाचल प्रदेश में उसकी एक भी प्रति आती है। 
बावजूद इसके भी सुक्खू सरकार ने अखबार को करोड़ों रुपए का विज्ञापन देकर आर्थिक लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों द्वारा नेहरू गांधी परिवार के एटीएम नेशनल हेराल्ड अखबार को दशकों से विज्ञापन दिया जा रहा है , जिसके चलते अखबार ने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के समय शुरू हुआ नेशनल हेराल्ड अखबार नेहरू गांधी परिवार का मुद्रा मोचन था उन्होंने कहा कि यह कैसी स्कीम थी जो नेहरू के समय से शुरू हुई राहुल गांधी के समय में चल रही है। उन्होंने कहा कि ईडी  द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्ज शीट दायर करने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश में हल्ला मचा दिया है। या यूं कहे की ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने चोर मचाये शोर अभियान आरंभ किया है। वक्फ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता वक्फ को लेकर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश भर में वक्फ की जमीनों पर कब्जे किए हैं और करोड़ों रुपए की जमीनों को कौड़ियों के भाव लीज पर लिया है। 
उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य के भीतर कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने वक्फ की करोड़ों रुपए की जमीन चंद पैसों में खरीदी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वक्फ में हुए संशोधन के बाद मुस्लिम समुदाय के पात्र लोगों को इसका लाभ मिलेगा , क्योंकि आज तक कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल मात्र वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते वक्फ की 2 लाख करोड़ की संपत्ति सिर्फ 200 लोगों के हाथों में दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वक्फ की जमीनों से बोर्ड को सालाना लाखों करोड़ रुपए की आमदनी हो सकती है। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश को 12000 करोड़ रुपए से अधिक की मदद की है बावजूद इसके भी हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता केंद्र की आलोचना करते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश को केंद्र की मदद मिली बंद हो जाए तो हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट गहरा जाएगा। आलम यह है कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की तनख्वाह भी केंद्र के पैसों से दे रही है। 
हिमाचल प्रदेश में रेलवे लाइन के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने करोड़ों रुपए का बजट अलॉट किया है , लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार ने अभी तक 2000 करोड़ रुपए की राशि रेलवे को अदा नहीं की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि देश की बात करते हैं तो देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घरों का निर्माण हुआ है जिनमें से 93245 घर हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस ने चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को दस गारंटियां दी थी , लेकिन अभी तक एक भी गारंटी को पूर्ण रूप से पूरा नहीं कर सके। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी पक्ष की विधायक रीना कश्यप भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमा ठाकुर बलदेव भंडारी और कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow