नैनीधार पंचायत चुनाव परिणाम को लेकर विवाद, प्रत्याशी के पति ने लगाए अनियमितता के आरोप

सिरमौर जिले के विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत नैनीधार में प्रधान पद के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद सामने आया है। प्रधान पद की एक प्रत्याशी के पति ने चुनावी प्रक्रिया में अनियमितता और विरोध करने पर मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं।जानकारी के अनुसार, कलोग निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी किरण बाला ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था।

May 30, 2026 - 19:53
 0  2
नैनीधार पंचायत चुनाव परिणाम को लेकर विवाद, प्रत्याशी के पति ने लगाए अनियमितता के आरोप

शिलाई 30 मई, 2026 :

सिरमौर जिले के विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत नैनीधार में प्रधान पद के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद सामने आया है। प्रधान पद की एक प्रत्याशी के पति ने चुनावी प्रक्रिया में अनियमितता और विरोध करने पर मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं।जानकारी के अनुसार, कलोग निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी किरण बाला ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था।

उनका दावा है कि प्रारंभिक मतगणना दस्तावेजों में किरण बाला को 624 और प्रतिद्वंद्वी निशा देवी को 518 मत प्राप्त होना दर्शाया गया था। वीरेंद्र सिंह के अनुसार, इस आधार पर उनकी पत्नी 106 मतों से आगे थीं।उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी जानकारी में विजेता के रूप में निशा देवी का नाम घोषित किया गया, जबकि मतों के आंकड़ों को लेकर भ्रम और विरोधाभास दिखाई दिया।

वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में आपत्ति जताई, तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की।घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित निकाला। उन्हें पहले शिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन रेफर किया गया।वीरेंद्र सिंह और उनके परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पूरे चुनावी घटनाक्रम की समीक्षा करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राज्य चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow